फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने गिरिराजजी का अभिषेक कर शुरू की संकल्प यात्रा, बोले- गोहत्या पर बने कानून

Thu, 14 Mar 2024 11:56 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, मथुरा

सार

गोवर्धन पहुंचे शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने गिरिराजजी का अभिषेक कर संकल्प यात्रा शुरू की। कहा कि गोहत्या पर कठोर कानून बनना चाहिए। 
विज्ञापन
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने गिरिराजजी का अभिषेक कर शुरू की संकल्प यात्रा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीर्थनगरी मथुरा के गोवर्धन में बृहस्पतिवार को बद्रिका ज्योतिष पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पहुंचे। यहां उन्होंने दानघाटी मंदिर में गिरिराज प्रभु का अभिषेक किया। पूजा अर्चना करके आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने लक्ष्मी नारायण मंदिर से संकल्प यात्रा की शुरुआत की।

विज्ञापन


परिक्रमा के दौरान जंगलेश्वर आश्रम में उन्होंने पत्रकारों से वार्ता की। कहा कि गाय हमारी पूज्यनीय है। हम भारत सरकार से चाहते हैं कि गाय को राष्ट्र माता का दर्जा मिले। साथ ही गोहत्या पर कठोर कानून बने। ताकि कोई भी गऊ माता की तरफ आंख न उठा सके। 

इससे पहले गोवर्धन पहुंचने पर ब्रजवासियों ने उनका फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर चेयरमैन प्रतिनिधि मनीष लंबरदार, सभासद माधव शर्मा, अमित गोस्वामी, चौधरी चंद्रभान सिंह, रिंकू ठाकुर, गो संत गोपालमणि दास, हिंदू सभा के अध्यक्ष देवेंद्र पाण्डेय, हिंदूवादी नेता दिनेश शर्मा, जगदीश गोकुलिया, गो सेवक श्रेयस गुजराती, श्रीधर पाठक, शैलेन्द्र हिंदू आदि लोग मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें