फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: जांच के लिए रोका ट्रक... अंदर देख खुली रह गईं पुलिस की आंखें, सरेआम कर रहे थे तस्करी; 20 लाख का माल बरामद

Thu, 14 Mar 2024 09:10 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, मथुरा

सार

यमुना एक्सप्रेसवे पर पुलिस ने जांच के लिए ट्रक रोका। अंदर देखा तो उनकी आंखें खुली रह गईं। सरेआम तस्करी की जा रही थी। 20 लाख की शराब बरामद हुई है। 
विज्ञापन
पुलिस ने शराब लदा ट्रक पकड़ा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मथुरा में बृहस्पतिवार की देर रात पुलिस ने शराब लदा ट्रक पकड़ा। इसमें करीब 20 लाख रुपये का माल बरामद हुआ है। एक तस्कर भी पुलिस के हत्थे चढ़ा है। यह माल लोकसभा चुनाव में खपाने के लिए राजधानी लखनऊ ले जाया जा रहा था।

विज्ञापन


मांट थाना पुलिस देर रात यमुना एक्सप्रेसवे पर चेकिंग कर रही थी। इसी दैरान जाबरा टोल प्लाजा के पास एक ट्रक आया। पुलिस ने जांच के लिए रोका। अंदर देखा तो उनकी आंखें खुली रह गईं। इसमें शराब की पेटियां लदी थीं। जांच करने पर 550 पेटियां बरामद हुईं। 

थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि करीब 20 लाख की शराब बरामद हुई है। शराब तस्कर भी पकड़ा गया है। यह हरियाणा से लखनऊ ले जाई जा रही थी। लोकसभा चुनाव के दौरान खपाने का प्लान था। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें