फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठ पूजा का दूसरा दिन

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। छठ पूजा के दूसरे दिन पूर्वांचल से जुडे़ परिवारों में खरना का उत्साह देखने को मिला। घर की महिलाओं ने छठ मैया के लिए माटी के चूल्हे पर नए बर्तन में गुड़ और चावल की खीर बनाई। इसके अलावा गुड़ की पूड़ियां, सादी रोटी और विभिन्न तरह की मिठाइयाें के साथ विभिन्न फल को केले के पत्तों पर सजाकर छठ मैया को अर्पित किया। छठ मैया को भोग लगाने के बाद उपवास रख रही महिलाओं ने इसी प्रसाद को ग्रहण किया।
विज्ञापन

ब्रज में पूर्वांचल से जुडे़ लोग छठ पूजा का उत्सव धूमधाम के साथ मना रहे हैं। विभिन्न स्थानों पर यह आयोजन सामूहिक रूप से उत्साह पूर्वक किया जा रहा है। मंगलवार को इसका दूसरा दिन रहा। इसे खरना के रूप में मनाया गया। भारतीय सांस्कृतिक समाज के मीडिया प्रभारी शशि भूषण दुबे ने बताया कि लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के चार दिवसीय आयोजन का दूसरे दिन खरना के बाद अब 36 घंटे का उपवास शुरू हो गया है।
तीसरे दिन उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। चौथे दिन उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ इस महापर्व पूर्ण होगा। पूर्वांचल समिति के सचिव श्रीदास प्रजापति ने बताया कि समिति के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन यमुना घाट पर हीं किया जाएगा। अड्डा घाट पर सफाई के कार्य को अंतिम रूप देने में प्रेम चौधरी, विनय मिश्रा, लखन साहनी, चंदन पांडेय, अंजनी कुमार पांडेय, जयबहादुर सिंह, पीएस चौहान, आरपी सिंह, राजपति यादव, महेंद्र भगत, अवंति कुमार सिंह, दिनेश सिंह, जयराम सिंह, संतोष सिंह तैयारियों में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें