फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना : थमे रहे रोडवेज बसों के पहिये

विज्ञापन
मथुरा। पुराने बस स्टैंड और नए बस स्टैंड पर पसरा सन्नाटा। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
मथुरा। कोरोना वायरस के चलते सोमवार को भी रोडवेज बसों के पहिये थमे रहे। बसें न चलने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस सवारियों को प्राइवेट वाहनों के भरोसे ही रहना पड़ा। इनके चलते प्राइवेट वाहन संचालकों की बल्ले-बल्ले हुई। मथुरा डिपो पर खुद की 82 बसें हैं तो अनुबंधित बस 38 हैं।
विज्ञापन

120 बसें सोमवार को अपने डिपो में से नहीं निकलीं। रविवार को जनता कर्फ्यू के चलते भी बस न निकलने से लोग खासे परेशान हुए थे। सोमवार को भी यही आलम देखने को मिला। मथुरा डिपो के एआरएम विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि दोपहर तक कोई बस डिपो से नहीं निकली।
राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली जाने वाली बसों को न भेजने का आदेश रोडवेज ने पहले ही जारी कर रखे हैं। अलीगढ़ और आगरा में लॉकडाउन के चलते बसें नहीं भेजी गईं। यूपी के कई राज्यों में भी यही हालत है। इसके चलते बसें नहीं निकाली गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें