फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीड़ का दबाव कम करने के लिए बंद हुईं सरकारी अस्पतालों की ओपीडी

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने अब मथुरा के अस्पतालों में सामान्य ओपीडी बंद करने का फैसला लिया है। मथुरा जिला अस्पताल से लेकर सौ शैय्या संयुक्त जिला अस्पताल से लेकर ग्रामीण अंचल की सीएचसी और पीएचसी में ओपीडी सेवाएं अगले आदेश तक बंद कर दी गई हैं।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने फैसला लिया है। इन दोनों अस्पताल में सामान्य ओपीडी अग्रिम आदेशों तक स्थगित रहेगी। अस्पताल में मरीजों की भीड़ कम करने के लिये यह फैसला लिया गया है।
कोरोना का संक्रमण अधिक न फैले इसके लिए राज्य सरकार ने भीड़ को कम करने की सलाह दी है। इसी कड़ी में सरकारी व निजी अस्पतालों में भर्ती रोगियों से मिलने वालों पर भी रोक लगाई गई है। ऐसे में अब अस्पतालों ने भी अपने स्तर पर एहतियात बरतनी शुरू कर दी है। इधर, मथुरा शहर के साथ ही मांट, बलदेव, सुरीर, नौहझील, गोवर्धन, फरह, राया आदि ग्रामीण अंचल के सीएचसी और पीएचसी में भी ओपीडी बंद होने से लोगों को परेशानी हुई।
विज्ञापन

ओपीडी अग्रिम आदेशों तक स्थगित
सामान्य ओपीडी अग्रिम आदेशों तक स्थगित रहेगी। वर्तमान में केवल फीवर और फ्लू ओपीडी ही चलाई जा रही है, जिसमें खांसी, जुकाम, बुखार आदि के मरीज देखे जा रहे हैं। लोग बहुत आवश्यक हो तभी अस्पताल आएं तो उनके लिए उचित होगा।
विज्ञापन

- डॉ. आरएस मौर्य, जिला अस्पताल मथुरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें