फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज गरजेंगे रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी बुधवार को बाजना के मोरकी इंटर कॉलेज के मैदान से जिले में चुनावी बिगुल फूंकेंगे। वह यहां आशीर्वाद पथयात्रा के तहत जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके लिए रालोद कार्यकर्ताओं व नेताओं ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मेरठ और मथुरा में रालोद को काफी मजबूत माना जाता है। इसी के तहत रालोद ने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। इसी के चलते रालोद के मुखिया जयंत चौधरी बुधवार को मथुरा में जनसभा को संबोधित करेंगे। मंगलवार को पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता योगेश द्विवेदी ने मंच और हैलीपेड, साउंड व टेंट, मंच आदि के हालात देखे।
प्रदेश उपाध्यक्ष कुंवर नरेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष बाबूलाल प्रमुख, रालोद नेता योगेश नौहवार, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चेतन मलिक, सुरेश भगत, हरवीर सिंह, भगत सिंह जादौन ने मंगलवार को पार्टी के जिला कार्यालय में रणनीति बनाई। प्रदेश उपाध्यक्ष कुंवर नरेंद्र सिंह और रालोद नेता योगेश नौहवार ने कहा कि यह जनसभा एतिहासिक होगी। उम्मीद से अधिक भीड़ जयंत चौधरी को सुनने के लिए बाजना के मोरकी इंटर कॉलेज में पहुंचेगी।
विज्ञापन

पूरे जनपद से भीड़ के लिए बसों का इंतजाम किया गया है। इसके अलावा छोटे वाहनों से भी भीड़ बाजना के लिए बुधवार सुबह रवाना होगी। उधर, युवा रालोद जिलाध्यक्ष उमेश चौधरी ने भी कई गांवों में जनसंपर्क करते हुए लोगों से जनसभा में पहुंचने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें