फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृंदावन का ऐसा हाल: हर कोई कर रहा पानी का जुगाड़, बूंद-बूंद को तरसे लोग; खाली बर्तनों के साथ किया प्रदर्शन

Mon, 06 Jul 2026 02:25 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

वृंदावन के राधा निवास क्षेत्र में 15 दिनों से पेयजल संकट झेल रहे लोगों ने खाली बर्तन लेकर नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। लोगों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद न तो नियमित जलापूर्ति हो रही है और न ही दूषित पानी की समस्या का समाधान किया जा रहा है।
विज्ञापन
वृंदावन में पानी को तरसे लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वृंदावन के राधा निवास क्षेत्र में पिछले 15 दिनों से पेयजल संकट झेल रहे लोगों का रविवार को धैर्य जवाब दे गया। गोविंद कुंड मार्ग पर स्थानीय लोगों ने नगर निगम के विरोध में खाली बर्तनों के साथ विरोध प्रदर्शन किया। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि समस्या का निदान नहीं हुआ तो वे नगर निगम कार्यालय में जाकर धरना देंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर अब AI की नजर: रॉन्ग साइड चलाते ही कंट्रोल रूम को मिलेगा अलर्ट, हादसों पर लगेगी लगाम



 

राधा निवास क्षेत्र निवासी लाल सिंह कर्दम ने बताया कि भीषण गर्मी में सर्वाधिक पानी की आवश्यकता होती है। ऐसे में नगर निगम पेयजल आपूर्ति करने में नाकाम साबित हो रहा है। पिछले 15 दिनों से क्षेत्र के लोग समस्या से जूझ रहे हैं। कभी पानी आता भी है तो दूषित होने के कारण पीने योग्य नहीं है।

ये भी पढ़ें -  बारिश में बिलों से बाहर निकले सांप: कदम-कदम पर खतरा, सर्पदंश से युवती की मौत; ये इंजेक्शन बचाएगा जान


 

शाहरुख खान और कानू दास ने कहा कि कई बार नगर निगम कार्यालय में पानी की आपूर्ति न होने और दूषित पानी आने की समस्या बताई गई है, लेकिन अधिकारी अनदेखी कर रहे हैं। लोगों को पीने के लिए पानी खरीदना पड़ रहा है। घर में अन्य जरूरी कार्यों के लिए भी पानी दूर से लाना पड़ रहा है।

ये भी पढ़ें -  UP: आगरा से  टूंडला-फतेहाबाद और फतेहपुर सीकरी के लिए भी ऐसी बसें, 100 ई-बसों की सौगात; जल्द दौड़ेंगी



विज्ञापन

लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि पेयजल आपूर्ति में सुधार नहीं हुआ तो वे नगर निगम में धरना देंगे। प्रदर्शन करने वालों में कानू दास, अवधेश मिश्रा, विजय कुमार पाठक, अमीन, सकील, समीन, रंजीत, सीमा अग्रवाल, मोहिनी, अन्नो, कमलेश, नीलम, शिवम कर्दम, सजोज, बंटू, जमील खान, वरुण आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें -  UP: वॉशिंग मशीन की वजह से टूट रही शादी, कपड़े धोते-धोते तंग आ गई पत्नी; इस फैसले से छूटे पति के पसीने
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें