फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: एक हादसे से बचे, दूसरे ने छीन ली मासूम की जिंदगी; यमुना एक्सप्रेस-वे पर अज्ञात वाहन ने रौंद दिए सात लोग

Mon, 06 Jul 2026 12:24 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा के मांट क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद सड़क पर उतरे सात लोगों को एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने कुचल दिया। हादसे में छह वर्षीय बच्ची की मौके पर मौत हो गई, जबकि छह अन्य घायल हो गए और पुलिस फरार वाहन की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यमुना एक्सप्रेसवे पर थाना मांट क्षेत्र में रविवार देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में छह वर्षीय बालिका की मौत हो गई, जबकि छह अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायल नई दिल्ली के विष्णु गार्डन क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है और फरार वाहन की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर अब AI की नजर: रॉन्ग साइड चलाते ही कंट्रोल रूम को मिलेगा अलर्ट, हादसों पर लगेगी लगाम





 

आगरा से नोएडा लेन पर माइलस्टोन 102.8 के पास एक स्कॉर्पियो कार आगे चल रही ऑल्टो कार से टकरा गई। टक्कर के बाद स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और वाहन सड़क पर ही बंद हो गया। स्कॉर्पियो चालक राहुल पुत्र मनोज कुमार निवासी विष्णु गार्डन, नई दिल्ली ने बताया कि दुर्घटना के बाद वाहन में सवार सभी लोग नीचे उतरकर सड़क के दूसरी ओर जाने लगे। इसी दौरान आगरा की ओर से तेज गति से आए एक अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया और चालक मौके से फरार हो गया।

ये भी पढ़ें -  बारिश में बिलों से बाहर निकले सांप: कदम-कदम पर खतरा, सर्पदंश से युवती की मौत; ये इंजेक्शन बचाएगा जान
 

हादसे में छह वर्षीय नायरा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चार वर्षीय तनिष्का, 32 वर्षीय दिव्या, 53 वर्षीय मीरा, 50 वर्षीय कमलेश, 55 वर्षीय मनोज कुमार और 32 वर्षीय कार्ती घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही थाना मांट पुलिस और यमुना एक्सप्रेसवे की आपातकालीन टीम मौके पर पहुंच गई। 

ये भी पढ़ें -  UP: आगरा से  टूंडला-फतेहाबाद और फतेहपुर सीकरी के लिए भी ऐसी बसें, 100 ई-बसों की सौगात; जल्द दौड़ेंगी
 
विज्ञापन

सभी घायलों को जेपी एंबुलेंस की सहायता से निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। वहीं क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो को क्रेन से हटवाकर यातायात सुचारू कराया गया। टोल चौकी प्रभारी भुवनेश दीक्षित ने बताया कि टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन की पहचान और चालक की गिरफ्तारी के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

ये भी पढ़ें -   UP: वॉशिंग मशीन की वजह से टूट रही शादी, कपड़े धोते-धोते तंग आ गई पत्नी; इस फैसले से छूटे पति के पसीने
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें