फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्थिक आधार पर हो आरक्षण जातिगत नहीं-साधु तिवारी -

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। भारतीय सवर्ण संघ के राष्ट्रीय महासचिव साधु तिवारी ने देश से आरक्षण को जातिगत आधार पर न होकर आर्थिक आधार पर करने की बात कही है।
विज्ञापन

संघ के राष्ट्रीय महासचिव राजीव तिवारी व साधु तिवारी बृहस्पतिवार को वृंदावन पहुंचे। वृंदावन स्थित कनकधारा फाउंडेशन के कैंप कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए साधु तिवारी ने कहा कि वे अपने इस अभियान में देशभर के 17 प्रांतों में सांसद और विधायकों से हस्ताक्षर लिए हैं। आगे भी युद्ध स्तर पर उनका अभियान जारी रहेगा। इसके बाद भारतीय सवर्ण संघ के संस्थापक उमापीठाधीश्वर स्वामी रामदेवानंद सरस्वती ने भारतीय स्वर्ण महासंघ की स्थापना की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

राजीव ने कहा के सवर्ण यदि गरीब है तो उसको आप आरक्षण आर्थिक आधार पर मिलना ही चाहिए। कनकधारा फाउंडेशन की संस्थापिका अध्यक्षा डॉ. लक्ष्मी गौतम ने महासचिव का स्वागत किया। सदस्य अमित गौतम, विद्युत विभाग के एसई प्रभाकर पांडे, देव उपाध्याय, बांके बिहारी मंदिर के बृजेंद्र किशोर गोस्वामी, ओमप्रकाश तिवारी, पुनीत द्विवेदी, विजय गौतम, अशोक शर्मा, आशीष गौतम, सत्यम गौतम आदि उपस्थित थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें