फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राया स्टेशन हुआ आधुनिक सिग्नल प्रणाली से लैस ण्

विज्ञापन
विज्ञापन
राया। इज्जत नगर मंडल पूर्वोत्तर रेलवे ने राया स्टेशन को आधुनिक सिग्नल सिस्टम से लैस कर दिया है। मल्टी सेक्शन डिजिटल एक्सल काउंटर नामक डिवाइस का रेलवे कर्मचारियों ने बुधवार को शुभारंभ किया।
विज्ञापन

मल्टी सेक्शन डिजिटल एक्सल काउंटर नामक डिवाइस से बारिश में जलभराव होने की स्थिति में गाड़ियों का सुरक्षित संचालन किया जा सकेगा। अभी हाल ही में वर्षा से जलभराव के समय रेल यातायात प्रभावित हुआ था। अत: राया रेलवे स्टेशन पर यह व्यवस्था उच्चतम प्राथमिकता पर यह कार्य कराया गया। वरिष्ठ सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर आशीष सिंह ने बताया कि मंडल रेल प्रबंधक आशुतोष पंत, प्रमुख मुख्य सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर अनिल कुमार मिश्रा के निर्देशन में यह कार्य पूरा किया गया है।
पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा अपने जोन के ट्रैक पर भी तेज गति से ट्रेन चलाने के प्रयास किये जा रहे हैं, इन प्रयासों में सबसे अहम सिग्नल व्यवस्था को आधुनिक किया जाना है। इज्जत नगर मंडल के सहायक सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर ललित मोहन पंत ने मंगलवार की रात संरक्षा परीक्षण के बाद इसका शुभारंभ किया। इस कार्य को रिकॉर्ड समय में पूरा करने में सीनियर सेक्शन इंजीनियर सुधांशु गंगवार, जूनियर इंजीनियर सतेंद्र शर्मा का योगदान रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें