फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: बरसाना में 70 लाख से बनेगा जनसुविधा केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण ने बरसाना में पर्यटक सुविधा केंद्र बनाने की योजना बनाई है। इसके लिए प्रस्तावित योजना पर शासन से 70 लाख रुपये धनराशि की मंजूरी दे दी है। जिसके बाद टेंडर प्रक्रिया का कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन



एमवीडीए ने कान्हा की नगरी में विकास को गति देने के लिए विकास का खाका खींचा है। मथुरा-वृंदावन में धार्मिक स्थलों को तेजी से पर्यटन हब का रूप दिया जा रहा है। इसी के तहत बरसाना में 70 लाख रुपये से पर्यटक सुविधा केंद्र बनाने की योजना मिल गई है।

एमवीडीए द्वारा इसका निर्माण कार्य कराया जाएगा। एमवीडीए के सचिव अरविंद कुमार द्विवेदी ने बताया कि प्रस्तावित योजना पर शासन से स्वीकृति मिल गई है। टेंडर प्रक्रिया के बाद कार्य शुरू कराया जाएगा। साथ ही निर्धारित समय से कार्य करारा सुनिश्चित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें