फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: बिहारीजी मंदिर में दर्शन करने गई वृद्धा बेहोश

विज्ञापन
पुष्पा बेन - फोटो : पुष्पा बेन
विज्ञापन
वृंदावन(मथुरा) । ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में दर्शन के लिए आईं गुजरात के राजकोट निवासी पुष्पा बेन (70) पत्नी स्व. लवजी भाई शुक्रवार को भीड़ के बीच अचानक बेहोश होकर गिर गईं। बताया जा रहा है कि मंदिर में भारी भीड़ के कारण उन्हें परेशानी हुई और उनकी तबीयत बिगड़ गई। पुष्पा बेन को पहले से हृदय संबंधी परेशानी थी। मंदिर में तैनात डॉक्टरों ने उन्हें तुरंत प्राथमिक उपचार दिया, लेकिन जब हालत में सुधार नहीं हुआ तो उन्हें संयुक्त चिकित्सालय ले जाया गया। जांच में पता चला कि शुगर लेवल बढ़ने और अत्यधिक भीड़ की वजह से उनकी तबीयत बिगड़ी थी। फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें