फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: हिंदू युवतियों को फंसाने की आसान ट्रिक...इमरान के मोबाइल में ऐसा कुछ मिला; जिसे देखकर ठनका पुलिस का माथा

Wed, 11 Jun 2025 10:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

हिंदू युवतियों को प्यार के जाल में फंसाने वाले इमरान के मोबाइल से कई राज खुले हैं। वह हिंदू नाम बताकर लड़कियों को प्यार के जाल में फंसाता था। उसके बाद गंदा खेल खेलता था। 
 
विज्ञापन
आरोपी इमरान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले मुस्लिम ऑटो चालक को ईद पर सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालना महंगा पड़ गया। पुलिस ने जब उसके मोबाइल फोन की जांच की तो उसमें तमाम लड़कियों और महिलाओं के आपत्तिजनक वीडियो और फोटो मिले। पुलिस आरोपी के मोबाइल के माध्यम से केस को मजबूत करने में जुट गई है। पुलिस ने आरोपी का मोबाइल साइबर मुख्यालय भेजा है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर बने अकाउंट के यूआरएल आईडी की जानकारी के लिए संबंधित कंपनी को मेल भेजे हैं। ताकि उसके सभी अकाउंट की जानकारी पुलिस को मिल सके।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  तस्वीरें: हादसा ऐसा...बीच में से टूट गया ट्रैक्टर, कार के उड़े परखच्चे; बस की रफ्तार के आगे कुछ भी न टिका

 

रविवार को कोतवाली क्षेत्र के मछली मोहल्ला निवासी ऑटो चालक इमरान को पुलिस ने गिरफ्तार किया। इमरान पर आरोप था कि वह हिंदू नाम बताकर हिंदू लड़कियों और महिलाओं को अपने प्रेम जाल में फंसाता है। उनकी आपत्तिजनक वीडियो और फोटो के जरिए उन्हें ब्लैकमेल करता है। ईद पर युवक ने एक भड़काऊ पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल किया। वीडियो में वह हिंदुओं से ईद पर घर से बाहर न निकलने की बोल रहा है।

ये भी पढ़ें -  UP: सड़क हादसे में जिन तीन युवकों की हुई मौत, उनके घरवालों पर पुलिस ने बजाई ऐसे लाठी...जैसे वो अपराधी हैं; रहम भी न आया

इसकी जानकारी जब हिंदूवादी नेताओं को लगी तो उन्होंने शनिवार की रात को भरतपुर गेट चौकी पर जमकर हंगामा किया। पुलिस ने रविवार को युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने जब उसके मोबाइल को देखा तो उसके होश फाख्ता हो गए। आरोपी के मोबाइल ने लड़कियां और शादी शुदा महिलाओं के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो थे। उसने अपने वाट्सएप डीपी पर भी स्पष्ट लिखा है कि कुछ लोगों की इतनी उम्र नहीं होती, जितनी मेरी गर्लफ्रेंड हैं। मेरी 23 गर्लफ्रेड हैं वह भी दो साल में। एक अन्य पोस्ट में लिखा है कि वैसे तो मुझे 50 गर्लफ्रेंड पटानी थीं। पुलिस ने आरोपी युवक के मोबाइल को साइबर मुख्यालय भेजा है। साथ ही यूआरएल आई-डी के जरिए वह किससे बात करता था।

ये भी पढ़ें -  UP: लग्जरी कारें और महंगे शौक, इस बाप-बेटे ने ऐसे कमा डाले करोड़ों रुपये....कारनामे सुन रह जाएंगे हैरान
 

किस लोकेशन पर बात की। इसकी जानकारी जुटाई जाएगी। आरोपी ने जिनके साथ गलत काम किया है, पुलिस उन लड़कियों और महिलाओं के घर जाकर उन्हें आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को कहेगी। यदि पीड़िता स्वयं तहरीर देती हैं तो ठीक नहीं तो उनकी काउंसिंल की जाएगी। सोशल मीडिया के कई प्लेटफार्म पर आरोपी सक्रिय था। इसलिए सभी प्लेटफार्म के अधिकारियों को साइबर मुख्यालय से मेल भेजकर पिछले दो से तीन साल का इतिहास मांगा है। वाटसअप, फेसबुक, इंस्टाग्राम आदि कई स्थानों पर युवक की आईडी थी। इन सभी आईडी से पिछले तीन साल में आरोपी ने किस किस लड़की या महिला से मैसेज के द्वारा बात की है और उसे मिटा दिया है। यह भी पुलिस साइबर मुख्यालय की मदद से निकलवाने का प्रयास कर रही है।

ये भी पढ़ें -  UP: दिल्ली से लाया दुल्हनियां...शादी के सातवें दिन हुआ ऐसा कांड, अब तक सदमे में दूल्हा; सच्चाई कर देगी हैरान


 
विज्ञापन

सीओ सिटी मथुरा भूषण वर्मा ने बताया कि पुलिस आरोपी के मोबाइल को उसके खिलाफ इस्तेमाल करने की रणनीति बना चुकी है। इसके लिए मोबाइल से उसका पूरा इतिहास निकालने का प्रयास किया जा रहा है। आरोपी ने जिन पीड़िताओं के साथ गलत किया है, उनके घर जाकर रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए समझाया जाएगा। ताकि आरोपी युवक के खिलाफ मजबूत केस तैयार हो और वह जेल से बाहर न आ सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें