फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: एक ही जमीन के कई बैनामे... आरोपी राममूर्ति पर एक और केस दर्ज, ऐसे किया फर्जीवाड़ा

Wed, 11 Jun 2025 09:58 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

एक ही  जमीन  के कई बैनामे कर दिए गए। धोखाधड़ी के इस खेल में आरोपी राममूर्ति के खिलाफ एक और केस दर्ज किया गया है। 
 
विज्ञापन
FIR Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के बाह के बासौनी के उमरैठा गांव में एक ही जमीन के कई बैनामे का केस दर्ज है। बाह पुलिस ने मामले के एक आरोपी राममूर्ति को 14 मई को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। उसके खिलाफ बाह थाने में धोखाधड़ी का तीसरा मुकदमा भी दर्ज हुआ है। बासौनी में धमकाने का एक केस दर्ज है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  तस्वीरें: हादसा ऐसा...बीच में से टूट गया ट्रैक्टर, कार के उड़े परखच्चे; बस की रफ्तार के आगे कुछ भी न टिका



 

पिढ़ौरा के गंजनपुरा गांव (हाल निवासी लायर्स काॅलोनी आगरा) के रघुराज सिंह ने बाह थाने में बासौनी के उमरैठा गांव निवासी राममूर्ति और उसके बेटों सतानंद उर्फ बबलू, श्रीकृष्ण उर्फ कृष्ण मुरारी, रामयश उर्फ करू, श्रीकृष्ण उर्फ कृष्ण मुरारी के बेटे भरत उर्फ कान्हा, राम लखन उर्फ गोलू के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि राममूर्ति आदि ने 3 लाख रुपये में 16 जुलाई 2022 को प्लाट की जमीन का बैनामा किया था। जमीन 26 दिसंबर 2013 में सुनील सिंह से खरीदने के कागज दिखाए थे। 

ये भी पढ़ें -   UP: सड़क हादसे में जिन तीन युवकों की हुई मौत, उनके घरवालों पर पुलिस ने बजाई ऐसे लाठी...जैसे वो अपराधी हैं; रहम भी न आया
 
विज्ञापन

उन्होंने पुलिस आयुक्त को दिए पत्र में कहा है कि राममूर्ति आदि के खिलाफ फर्जी बैनामा के दो मुकदमे दर्ज होने पर तहसील जाकर छानबीन की। तब पता चला कि जिस प्लाट की जमीन का राममूर्ति आदि ने बैनामा किया है, वह उनके स्वामित्व में ही नहीं है। सुनील सिंह से कराए बैनामा का भी उल्लेख नहीं मिला। कूट रचित दस्तावेज से फर्जी बैनामा किए जाने के मामले में आयुक्त के आदेश पर बाह पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।

ये भी पढ़ें -   UP: लग्जरी कारें और महंगे शौक, इस बाप-बेटे ने ऐसे कमा डाले करोड़ों रुपये....कारनामे सुन रह जाएंगे हैरान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें