फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा 1645 सुरक्षाकर्मियों के कंधों पर

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा 1645 सुरक्षाकर्मियों के कंधों पर होगी। यह सुरक्षाकर्मी आगरा और अलीगढ़ जोन से 13 फरवरी को वृंदावन पहुंच जाएंगे। ब्रीफिंग के बाद यह फोर्स अपने प्वाइंटों पर मुस्तैद नजर आएगी। इसके लिए मथुरा पुलिस ने पूरा खाका खींच लिया है।
विज्ञापन

14 फरवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वृंदावन आएंगे। पांच घंटे 10 मिनट वृंदावन में रुकने के दौरान मुख्यमंत्री की सुरक्षा चाक-चौबंद नजर आएगी। इसके लिए एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने पूरी तैयारी कर ली है। एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री की सुरक्षा के लिए आगरा और अलीगढ़ जोन से फोर्स मांगी गई है। चप्पे-चप्पे पर कड़े सुरक्षा प्रबंध रहेंगे। 13 फरवरी की शाम को फोर्स वृंदावन पहुंच जाएगी।
ये रहेगी फोर्स की स्थिति
एएसपी-7, सीओ-7, इंस्पेक्टर-24, एसआई-145, सिपाही-891, थाना प्रभारी-11, महिला इंस्पेक्टर-1, महिला एसआई-8, महिला सिपाही-48, पीएसी-तीन कंपनी, फ्लड पीएसी-एक कंपनी के अलावा एलआईयू और आईबी समेत खुफिया विभाग के अफसर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें