फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वसंत पंचमी से 40 दिवसीय बरसाना की विश्वप्रसिद्ध लठामार होली का गड़ेगा डांढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरसाना (मथुरा)। विश्वप्रसिद्ध लठामार होली का डांढ़ा वसंत पंचमी (16 फरवरी) पर झंडा पूजन के साथ गड़ेगा। लाडली जी के महल को भी वसंती रंग में रंगा जाएगा। साथ ही भोग प्रसाद के साथ वस्त्र भी वसंती धारण कराए जाएंगे।
विज्ञापन

ब्रह्मचल पर्वत पर विराजमान लाडली जी महल से वसंत पंचमी पर झंडा पूजन के साथ 40 दिवसीय होली की शुरुआत होगी। इस दिन लाडली महल वसंती रंग से जगमगाएगा। साथ ही भोग के साथ वसंती रंग के वस्त्र-आभूषण धारण कराए जाएंगे। वसंत के दिन शाम पांच बजे लाडली जी मंदिर के तीनों थोकों के सेवायत होली के डांढ़ा की पूजा करने के बाद लाडली महल में गाड़ेंगे और उसके बाद समाज गायन किया जाएगा। जिसमें राधाकृष्ण की अलौकिक होली लीलाओं को सुनाया जाएगा।
- वसंत पंचमी को होली का डांढ़ा मंदिर परिसर में सभी सेवायतों द्वारा पूजा के बाद गाड़ा जाएगा। इसके बाद ही होली की खुमारी शुरू हो जाएगी। - लक्ष्मीकांत गोस्वामी, सेवायत राधारानी मंदिर।
विज्ञापन

- वसंत पंचमी को राधारानी को वसंती रंग के भोग प्रसाद के साथ वसंती रंग के वस्त्र-आभूषण धारण कराए जाएंगे। इसके साथ समाज गायन होगा। - राशबिहारी गोस्वामी, मुनीम भोग भंडार व सेवायत राधारानी मंदिर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें