फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura Refinery Accident: गैस रिसाव से एक कर्मी की मौत, तीन की हालत गंभीर, वीडीयू यूनिट में हुआ हादसा

Sat, 27 May 2023 09:55 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

Mathura Refinery Accident: मथुरा रिफाइनरी में गैस रिसाव से एक कर्मी की मौत हो गई। जबकि तीन गंभीर रूप से बीमार हो गए। रिफाइनरी की वीडीयू यूनिट में यह हादसा हुआ। 
 
विज्ञापन
Mathura Refinery Accident: गैस रिसाव से एक कर्मी की मौत के बाद अस्पताल में एकत्र परिजन व ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मथुरा स्थित रिफाइनरी की वीडीयू यूनिट में शनिवार दोपहर करीब 12 बजे गैस रिसाव से एक ठेकाकर्मी की मौत हो गई। जबकि, तीन मजदूर अचेत हो गए। मुआवजे के लिए ग्रामीणों ने हंगामा किया। करीब पांच घंटे बाद रिफाइनरी प्रबंधन ने मृतक को देय रकम में अपना योगदान मिलाकर 15 लाख और ठेकेदार ने पांच लाख का मुआवजा दिए जाने की बात कही। 

विज्ञापन


इसके अलावा एक परिजन को संविदा पर नौकरी देने की घोषणा की गई। साथ ही अंतिम संस्कार के लिए 50 हजार रुपये अतिरिक्त दिए गए। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए। उधर, रिफाइनरी प्रबंधन ने हार्ट अटैक से कर्मी की मौत होना बताया है।

बेहोश कर्मियों को ले जाया गया अस्पताल

रिफाइनरी की वीडीयू यूनिट में बंगाल इंजीनियरिंग कंपनी में काम करने वाले फरह के गांव गांजौली निवासी ओमप्रकाश (35) पुत्र भूरीसिंह, बनी सिंह, बलरई निवासी राजेंद्र व थाना रिफाइनरी के अगनपुरा निवासी मुकेश गैस रिसाव से बेहोश हो गए। शोर मचाने पर घटना का पता चला। बेहोश कर्मियों को तत्काल स्वर्ण जयंती अस्पताल ले जाया गया। उपचार के दौरान ओमप्रकाश की मौत हो गई। जबकि अन्य तीनों को भर्ती कर लिया गया। 

यह भी पढ़ेंः- शपथ ग्रहण समारोह: राजनीतिक गतिरोध आया सामने, एक सभासद के साथ चेयरमैन ने ली शपथ, अन्य सदस्य आए ही नहीं

ग्रामीणों ने किया हंगामा

उधर, ग्रामीणों को पता चला तो वे अस्पताल पहुंच गए और मुआवजे के लिए हंगामा करने लगे। करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद रिफाइनरी प्रबंधन और ठेकेदार अमित कुमार ने आर्थिक मदद संबंधी लिखित समझौता किया। तब मामले का निपटारा हुआ। इस दौरान एहतियात के तौर सीओ सिटी अभिषेक तिवारी और सीओ रिफाइनरी हर्षिता सिंह के नेतृत्व में भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें