मथुरा के टाउनशिप थाना क्षेत्र में रिफाइनरी के ऐडीयू प्लांट में काम करते हुए गैस रिसाव होने से तीन लोग गैस की चपेट में आ गए। बताया गया है कि इनमें से 35 वर्षीय ओमप्रकाश निवासी गाजौली की मौत हो गई। वहीं बने सिंह निवासी गाजौली और मुकेश निवासी अगनपुरा अचेत हो गए। उन दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है।