फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएल मैचों पर सट्टा खाने वाला दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। आईपीएल क्रिकेट मैचों में हारजीत का सट्टा लगाने वाले एक सटोरिए को कोतवाली पुलिस ने कृष्णानगर से गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से दो मोबाइल भी बरामद किए गए हैं। यह मोबाइल में टेलीग्राम एप के माध्यम से लाखों रुपये के सट्टा लगा रहा था। फरार नौ सटोरियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन

सीओ सिटी अभिषेक तिवारी को सूचना मिली कि बड़े स्तर पर आईपीएल क्रिकेट मैचों पर कृष्णानगर में लाखों रुपये का सट्टा लगाया जा रहा है। उन्होंने कोतवाल सूरज प्रकाश शर्मा और पुलिस टीम को लेकर कृष्णानगर में छापा मारा। यहां पर मेडिकल की दुकान के बाहर युवक मोबाइल में टेलीग्राम एप से सट्टा लगा रहा था। पुलिस ने युवक को दबोच लिया, जबकि नौ सटोरिए भाग गए।
सीओ सिटी ने बताया कि पकड़ा गया नमन खत्री निवासी राधानगर, कृष्णानगर(कोतवाली) है। इनके कब्जे से दो मोबाइल भी बरामद किए गए हैं। फरार सटोरिए सतीश चौधरी, बल्लू भाई उर्फ मोहन अग्रवाल, शुभम बिंदल, दिशांक, गोपाल,नर्सी वार्ष्णेय, ठैंनुआ, कटारा, कुरैशी की तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं। सीओ सिटी ने बताया कि जल्द ही यह सटोरिए पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें