फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारी स्कूलों को गोद लें और उनका जीर्णोद्धार करें : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने कलक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि कायाकल्प योजना के अंतर्गत स्कूलों को मॉडीफाई किया जाए। सभी प्राथमिक विद्यालयों को स्वच्छ, साफ सुथरा, पानी, शौचालय आदि सुविधाओं से पूर्ण कराना सुनिश्चित हो।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि स्कूलों में किसी भी प्रकार की कोई कमी न रहे। विशेष कर शिक्षा गुणवत्ता पर ध्यान दिया जाए। शिक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित करें। बीएसए को निर्देश दिए कि सभी शिक्षकों की मॉनिटरिंग करते रहें, स्कूलों में स्मार्ट क्लासेज तथा दीक्षा पोर्टल का प्रयोग कर बच्चों को ऑडियो व वीडियो के माध्यम से शिक्षा दें। उन्होंने कहा कि स्कूल के परिसरों में किचन गार्डन को बढ़ावा दें तथा स्कूलों में पौधरोपण कर हरा भरा करें।
उन्होंने निर्देश दिये कि सभी एडीओ पंचायत एवं एबीएसए हर हफ्ते बैठक करते रहें। बैठक का संचालन मुख्य विकास अधिकारी डॉ. नितिन गौड़ ने की। बैठक में पीडी बलराम कुमार, डीडीओ सुधा कुमारी, उप जिलाधिकारी गोर्वधन संदीप वर्मा, उप जिलाधिकारी छाता कमलेश गोयल, उप जिलाधिकारी मांट इंद्र नंदन सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें