फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोडल अधिकारी ने किया सीएचसी,ब्लॉक व अस्पताल का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
मांट (मथुरा)। जनपद के नोडल अधिकारी ने जिले के अधिकारियों के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मांट, विकास खंड मांट और प्राथमिक विद्यालय मांट राजा का निरीक्षण किया। जहां पर अस्पताल में भर्ती मरीजों से बात की और साफ-सफाई न मिलने पर नाराजगी जताते हुए जिम्मेदार अधिकारियों को फटकार भी लगाई।
विज्ञापन

शुक्रवार को शासन के नोडल अधिकारी डॉ. मयूर माहेश्वरी द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मांट का निरीक्षण किया गया। जहां उन्होंने सीडीओ डॉ. नितिन गौड़ के साथ अस्पताल में भर्ती मरीजों से बात की। वहीं शौचालय में साफ-सफाई न मिलने से नाराजगी जताई। इसके बाद विकास खंड मांट का निरीक्षण करने पहुंचे, जहां पर सरकारी कार्यालय की छत गिरने पर मरम्मत करने के लिए खंड विकास अधिकारी ऋषिपाल को निर्देश दिए।
नोडल अधिकारी ग्राम पंचायत मांट राजा के सम्मिलित विद्यालय का भी निरीक्षण किया, जहां पर क्लास रूम में जमीन पर बैठकर पढ़ रहे बच्चों के लिए खंड शिक्षा अधिकारी रामतीर्थ वर्मा को फर्नीचर की व्यवस्था करने को कहा। उन्होंने हैंडपंप चलाकर पानी भी चेक किया। इस मौके एसडीएम मांट आदित्य प्रजापति, खंड विकास मांट ऋषिपाल सिंह, सीओ मांट नेत्रपाल सिंह, एबीएसए रामतीर्थ वर्मा, एसीएमओ पीके गुप्ता, रामकुमार शर्मा एडीओ पंचायत, डॉ. विकास जैन, नरेंद्र तिवारी व भूमित्र शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें