फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूडो की प्रतियोगिता में 8 स्वर्ण, तीन रजत तथा चार कांस्य पदक जीते

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान की ओर से आयोजित क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिताएं 17-18 नवंबर को सहारनपुर में आयोजित हुई। इसमें परमेश्वरी देवी धानुका सरस्वती विद्या मंदिर के 16 छात्रों ने जूडो में 8 स्वर्ण, तीन रजत तथा चार कांस्य पदक प्राप्त करके जूडो की ऑल ओवर चैंपियनशिप पर कब्जा किया।
विज्ञापन

विद्यालय के खेल प्रभारी रविंद्र सिंह ने बताया कि कोरोना काल में विद्या भारती की नियमित खेल गतिविधियां भी प्रभावित हुईं और विद्यालयों में भी अभ्यास करने के अवसर सीमित ही मिल पाए। इसके बावजूद विद्यार्थियों ने इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर पाना बालकों की सतत साधना एवं लगन का परिणाम है।
अंडर-17 के विभिन्न वर्गों में करण वर्मा, अखिलेश भानु प्रताप, राज कुमार तथा विशाल गौतम और अंडर-19 वर्ग में निर्मल वर्मा विष्णु और गौरव ने अलग-अलग भार वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। इसी प्रकार भगवान सिंह, पुनीत व कनक ने विभिन्न आयु एवं भार वर्ग में सिल्वर और लक्ष्मण,ललित,करण चौधरी तथा निर्भय ने कांस्य पदक जीता। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्याम प्रकाश पांडेय, उप-प्रधानाचार्य ओम प्रकाश शर्मा एवं बाल वर्ग प्रमुख योगेंद्र सिंह ने विजयी बालकों को पुरस्कृत किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें