फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: मानसी गंगा में नहीं हुआ स्नान और आचमन

विज्ञापन
मानसी गंगा पर श्रद्धालुओं को घाटों पर जाने से रोकते पुलिसकर्मी। संवाद
विज्ञापन
गोवर्धन। गंगा दशहरा के अवसर पर गोवर्धन में प्रशासनिक अव्यवस्थाओं के कारण दूर-दराज से आए हजारों श्रद्धालुओं को असुविधा का सामना करना पड़ा, क्योंकि प्रशासन ने इस बार मानसी गंगा में स्नान और आचमन पर पूरी तरह से रोक लगा दी थी। इतना ही नहीं, घाटों के किनारे लगे फुव्वारे भी चालू नहीं कराए गए, ताकि लोग वहां खड़े होकर आचमन कर सकें। पावन पर्व के मौके पर भी श्रद्धालु निराश होकर लौटने के लिए मजबूर हुए। हाल के दिनों में मानसी गंगा में डूबने से चार लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

पुलिस की पाबंदी के चलते श्रद्धालुओं स्नान करने की अनुमति नहीं दी गई। इससे लोगों में निराशा और असंतोष का माहौल रहा। कई श्रद्धालु घंटों तक घाटों के आसपास व्यवस्था में बदलाव या वैकल्पिक व्यवस्था की उम्मीद में खड़े रहे, लेकिन स्थिति जस की तस रही। स्थानीय लोगों के अनुसार, फव्वारे चलाने के लिए जनरेटर और मशीनें मौजूद थीं, लेकिन उन्हें चालू नहीं कराया गया। कई लोगों ने कहा कि यदि प्रशासन पहले से तैयारी करता तो भीड़ को नियंत्रित रखते हुए वैकल्पिक व्यवस्था की जा सकती थी। पूरे दिन कस्बे में इस अव्यवस्था को लेकर चर्चाएं होती रहीं। सीओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मानसी गंगा पर अधिकमास में हुईं घटनाओं का संज्ञान लेकर स्नान करने वाले श्रद्धालुओं पर प्रतिबंध लगाया गया है, जिससे कोई अप्रिय घटना न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें