फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर विकास मंत्री से मिली सांसद, सौंपे प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा/वृंदावन। सांसद हेमा मालिनी ने नगर विकास एवं शहरी समग्र विकास नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन मंत्री आशुतोष टंडन से लखनऊ स्थित आवास पर मुलाकात की। सांसद ने नगरीय क्षेत्र की मलिन बस्ती, अल्पविकसित बस्तियों में सड़क एवं नाली निर्माण के लगभग 10 करोड़ के प्रस्ताव सौंपे। इसमें वृंदावन स्थित राजपुर बांगर में धंसी सीवर लाइन का प्रस्ताव भी शामिल रहा।
विज्ञापन

सांसद ने प्रदेश सरकार मंत्री से विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। नगर निगम मथुरा-वृंदावन में अमृत योजना के तहत मथुरा पुनर्गठन पर पेयजल योजना गोकुल बैराज पार्ट 2 के वेरिएशन का पुनरीक्षित प्रस्ताव भी दिया। वृंदावन के ग्राम राजपुर के समीप यूआईडीएसएमटी कार्यक्रम के तहत बिछाई गई सीवर लाइन के धंस जाने की स्थिति से अवगत कराया।
इसके लिए लागत रुपये 11.07 करोड़ के प्रस्ताव सौंपे। मंत्री ने सांसद के दिए प्रस्तावों पर स्वीकृति को संबंधित अधिकारी को भेजा। उन्होंने मलिन बस्तियों के तहत चल रहे सड़क एवं नाली निर्माण कार्यों की द्वितीय किस्त को भी शीघ्र जारी करने के निर्देश दिए। इस मौके पर जनार्दन शर्मा और पार्षद राजेश सिंह पिंटू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें