फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री प्रह्लाद पटेल: श्रीकृष्ण जन्मभूमि के किए दर्शन, गोवर्धन में गिरिराज पूजा

Mon, 09 Aug 2021 12:21 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा

सार

केंद्रीय जलशक्ति राज्यमंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने परिवार के साथ श्रीकृष्ण जन्मभूमि समेत वृंदावन और गोवर्धन के मंदिरों में ठाकुरजी के दर्शन कर पूजा की।
विज्ञापन
गोवर्धन में पूजा करते केंद्रीय राज्यमंत्री प्रह्लाद पटेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय जलशक्ति राज्यमंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल रविवार को मथुरा पहुंचे। यहां उन्होंने परिवार के साथ श्रीकृष्ण जन्मभूमि समेत वृंदावन और गोवर्धन के मंदिरों में ठाकुरजी के दर्शन कर पूजा की। इस दौरान श्रीकृष्ण जन्मस्थान संस्थान की प्रबंध-समिति के सदस्य गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी ने यमुना नदी को प्रदूषण मुक्त करने की मांग को लेकर केंद्रीय जलशक्ति राज्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। 

विज्ञापन


प्रह्लाद सिंह पटेल ने सबसे पहले परिवार के साथ श्रीकृष्ण जन्मभूमि के दर्शन दिए। इसके बाद वृंदावन में श्रीबांकेबिहारी मंदिर में ठाकुरजी के दर्शन कर पूजा अर्चना की। वृंदावन ने वह गोवर्धन पहुंचे। यहां सावन की हरियाली अमावस्या पर केंद्रीय जलशक्ति राज्यमंत्री ने परिवार के साथ गिरिराज महाराज के दर्शन किए। 

मुकुट मुखारबिंद मंदिर के सेवायत मोहन श्याम शर्मा, रोहित शर्मा ने प्रह्लाद सिंह पटेल को दूध, दही, पंचामृत, रबड़ी, गंगाजल से अभिषेक कराकर गोवर्धन पूजा कराई। प्रबंधन कमेटी के गजेंद्र ने पटुका ओढ़ाकर स्वागत किया। पटेल ने मीडिया से मुखातिब होते हुए बताया कि गिरिराज प्रभु में उनकी गहरी आस्था है। प्रभु के दर्शनों के लिए देश और दुनिया से लाखों लोग यहां आते हैं। 
विज्ञापन


यमुना में गिर रहे नालों को बंद कराने की मांग
श्रीकृष्ण जन्मस्थान संस्थान की प्रबंध-समिति के सदस्य गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी ने यमुना नदी में गिर रहे नालों को बंद कराने संबंधी ज्ञापन केंद्रीय जलशक्ति राज्यमंत्री को सौंपा। इस पर उन्होंने साथ में आए एनएमसीजी के निदेशक देवेंद्र मथुरिया से कोसी ड्रेन, मासूम नगर व कोयला अलीपुर ड्रेन को अभी तक योजना में सम्मिलित न किए जाने का कारण पूछा। साथ ही इसका समाधान कराने के लिए निर्देशित किया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें