राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक के बाद जागरुकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कहा कि ज्यादा से ज्यादा मिट्टी से बने बर्तनों का उपयोग किया जाए।
जिले में 2 से 30 अप्रैल तक संचारी रोग अभियान चलाया जा रहा है। इसका शुभारंभ कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। कारागार व होमगार्ड्स राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक के बाद जागरुकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को एक परिवार के रूप में काम करने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि इस अभियान का व्यापक रूप से प्रचार प्रसार किया जाए। उन्होंने शहरी एवं ग्रामीण स्तर पर निगरानी रखने के निर्देश दिए। साथ ही जन-जन को इस अभियान में भागीदारी बनाने का सुझाव दिया। कहा कि ज्यादा से ज्यादा मिट्टी से बने बर्तनों का उपयोग किया जाए।
जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने दो से 30 अप्रैल तक चल रहे संचारी रोग नियंत्रण अभियान की जानकारी दी। बताया कि अप्रैल में 15 से 30 तक दस्तक अभियान भी चलेगा। जनपद में 742 निगरानी समिति द्वारा इस अभियान को सफल बनाया जाएगा। 10 विभागों का समन्वय स्थापित कर इस कार्य को पूर्ण किया जायेगा।