फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: क्षीरसागर में डूबने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बलदेव (मथुरा)। क्षीरसागर में बृहस्पतिवार को नहाने गए श्रद्धालु युवक की डूबने से मौत हो गई। युवक साथियों के साथ बलदेव में दाऊजी के दर्शन करने आया था। दर्शन से पूर्व वह प्रसिद्ध क्षीरसागर में स्नान कर रहा था।
विज्ञापन

अचानक पैर फिसलने से पानी में डूब गया। इससे उसकी मौत हो गई। गोताखोरों ने शव को बाहर निकाला।
पुष्पेंद्र शर्मा (20) पुत्र सुभाष शर्मा निवासी गांव थारेरा थाना सहपऊ हाथरस साथियों के साथ दाऊजी महाराज के दर्शन करने आया था। दर्शन से पूर्व सुबह 4:30 बजे वह साथियों के साथ क्षीरसागर में नहा रहा था। पैर फिसलने से युवक पानी में डूब गया।
गोताखोर चरण सिंह, जगन्नाथ व महावीर ने बाहर निकाला। उसे सीएचसी बलदेव ले गए, जहां पुष्पेंद्र को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। क्षीरसागर के चारों कोनों पर पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें