फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: सीएमओ कार्यालय का घेराव कर युवा रालोद ने किया प्रदर्शन, संक्रामक बीमारियों पर रोकथाम की मांग

Mon, 06 Sep 2021 10:31 PM IST
आगरा ब्यूरो न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा

सार

जिलाध्यक्ष उमेश चौधरी ने कहा कि जनपद में लगातार बीमारी अपने पैर पसार रही है, पर स्वास्थ्य विभाग गहरी निंद्रा में सोया हुआ है। कोई भी कारगर कदम नहीं उठाया जा रहा है, जिससे की बीमारी की रोकथाम हो सके।
विज्ञापन
सीएमओ कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते युवा रालोद के पदाधिकारी। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा जनपद में बढ़ रही मच्छरजनित बीमारी को रोकने में नाकाम स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ सोमवार को युवा रालोद के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे। सीएमओ कार्यालय का घेराव कर नारेबाजी की। यहां पर ज्ञापन सौंपकर बढ़ रही बीमारी की रोकथाम के साथ मौतों पर अंकुश लगाने की आवाज भी बुलंद की।
विज्ञापन

युवा रालोद जिलाध्यक्ष उमेश चौधरी के नेतृत्व में युवा कार्यकर्ता सीएमओ कार्यालय पहुंचे। यहां पर धरना-प्रदर्शन करते हुए सीएमओ कार्यालय का घेराव किया। सभी एक स्वर से स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही को कोस रहे थे। जिलाध्यक्ष उमेश चौधरी ने कहा कि जनपद में लगातार बीमारी अपने पैर पसार रही है, पर स्वास्थ्य विभाग गहरी निंद्रा में सोया हुआ है। कोई भी कारगर कदम नहीं उठाया जा रहा है, जिससे की बीमारी की रोकथाम हो सके।
बच्चों की मौत पर रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी ने दु:ख जताया है। हर संभव मदद की बात भी कही है। जल्द ही रोकथाम नहीं हुई तो स्वास्थ्य विभाग की ईंट से ईंट बजा दी जाएगी। विश्वनाथ सिंह, संतोष चहार, योगेश कुंतल, अमित गुर्जर, मोनू भगत, अजीत, निर्दोष सोनी, पुरुषोत्तम, हरवीर नरवार, सुरेश रावत, विष्णु फौजदार, धर्मेंद्र तोमर, विक्रम सिकरवार, अनुज रावत, गौरव, प्रशांत प्रधान तोमर, धनराज पूनिया, हेमंत तोमर, आलोक, अनुराग चौधरी, दीवेश नौहवार, अनिल तोमर, पवन, दीपक कौशिक, उदयभान जाटव, विश्वेंद्र सिंह आदि हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें