गणेशरा स्टेडियम में ओलंपिक जागरूकता रिले के साथ मौजूद युवा खिलाड़ी।
- फोटो : MATHURA
मथुरा। टोक्यो ओलंपिक में गए भारतीय खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के लिए निकाली जा रही ओलंपिक जागरूकता रिले का स्वागत किया गया।
विनोद यादव, पार्षद मदन मोहन श्रीवास्तव, प्रमोद यादव, बैडमिंटन के कृष्ण गोपाल यादव, सुभाष सैनी, शास्त्रांग के प्रदेश सचित प्रशांत यादव (राष्ट्रीय खिलाड़ी) द्वारा पटका पहनाकर स्वागत किया गया।
इस मौके पर जितिन गर्ग, ऋदिम अग्रवाल, लसिका गर्ग, अभय यादव व पवन सेनी रहे।
मुख्य आकर्षण का केंद्र जितिन गर्ग रहे, जोकि 2019 शास्त्रांग की राष्ट्रीय प्रतियोगिता के स्वर्ण पदक विजेता हैं। विजय शर्मा, गौरव यादव के साथ जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष महेंद्र राजपूत थे।