बिना पलक झपकाए सूर्य की रोशनी के सामने रहने वाले पूर्व डिप्टी कमिश्नर सेल टैक्स महेंद्र सिंह वर्?
मथुरा। मथुरा में ग्लोबल रिसर्च फाउंडेशन की ओर से डॉ. प्रेरणा शर्मा और अमित चौधरी के सम्मुख महेंद्र सिंह वर्मा पूर्व डिपटी कमिश्नर सेल्स टैक्स ने एक घंटे बिना पलक झपकाए सूर्य को एकटक देखने का त्राटक योग का एक रिकॉर्ड बनाया।
पूर्व विधायक प्रदीप माथुर ने बताया कि शनिवार को एक होटल के मैदान में उन्होंने यह क्रिया की। उन्होंने दावा किया कि यह रिकॉर्ड अभी तक प्रदीप सेशन बेलगावी के नाम पर 10 मिनट का था। जिला अस्पताल के डॉ. सचिन शर्मा द्वारा महेंद्र सिंह की आंखों का पूर्ण निरीक्षण किया गया। महेंद्र को एक घंटे बाद टीम के सदस्यों और डॉक्टर द्वारा रोका गया, अन्यथा वह और देर तक देखते रहते। इस कार्यक्रम में लव केश गुप्ता, उपन्यासकार ऊषा शर्मा, सचिन चौधरी आदि उपस्थित रहे।