फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: तिवारीपुरम में ऊर्जामंत्री का घेराव, सुनाई खरी खोटी

विज्ञापन
मथुरा। ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा का घेराव करतीं तिवारीजी पुरम क्षेत्र की महिलाएं।
विज्ञापन
मथुरा। थाना जमुनापार की कॉलोनी तिवारीपुरम के लोगों ने ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा का घेराव करते हुए खरीखोटी सुनाई। सीवर के ओवरफ्लो के कारण गंदे पानी का कॉलोनी में एकत्रित होना और यमुना में सीधे जाने को लेकर आक्रोश साफ दिखा। ऊर्जा मंत्री ने आश्वस्त किया कि जल्द समाधान होगा।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश की मौजूदा भाजपा सरकार के ऊर्जा मंत्री यमुनापार के तिवारीपुरम में शनिवार को सुबह गोपाल आश्रम अखाड़े पर एक कार्यक्रम में आए थे, तभी स्थानीय कॉलोनीवासियों घेराव करने के लिए तख्त रखकर और खटिया लगाकर रास्ते को बंद कर दिया। काफी संख्या में महिला एवं पुरुष वहां पर एकत्रित हो गए। जैसे ही ऊर्जा मंत्री का काफिला गोपालाश्रम अखाड़े से गुजरा और तिवारीपुरम पहुंचा तो वहां पर मौजूद महिला व पुरुषों ने गाड़ी के आगे आकर उन्हें रास्ते में रोक लिया। ऊर्जा मंत्री गाड़ी से नीचे उतर आए। कॉलोनीवासियों से वार्तालाप की।
लोगों ने बताया कि क्षेत्र में सीवर लाइन ओवरफ्लो होने से घरों में सीवर लाइन का गंदा पानी घुस जाता है और इसकी कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। कॉलोनीवासियों ने ऊर्जा मंत्री को जगह-जगह ले जाकर समस्याएं भी दिखाईं। उन्होंने कहा कि बीस दिन में स्थानीय कॉलोनीवासियों की समस्या का समाधान संपूर्ण तरीके से हल करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें