फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: खाद की कालाबाजारी रोकने को कसा शिकंजा

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। खाद की कालाबाजारी रोकने के लिए जिला कृषि अधिकारी ने खाद के दुकानदारों पर शिकंजा कस दिया है। दुकानदारों को स्टॉक रजिस्टर में किसान के हस्ताक्षर होना अनिवार्य कर दिया है। इसके अलावा खाद बिक्री के संबंध में अन्य डाटा भी रोज पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जनपद में करीब 503 खाद बीज के क्रय केंद्र हैं। इसके बावजूद भी किसानों को खाद बीज मिलने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रबी की फसल के अभियान के साथ-साथ किसानों द्वारा बुवाई का काम प्रारंभ हो चुका है। किसानों द्वारा इसके लिए लगातार खाद बीज की खरीद की जा रही है।
जिला कृषि अधिकारी अश्वनी कुमार सिंह ने खाद के दुकानदारों को कहा है कि प्रत्येक उर्वरक बिक्री केंद्र पर स्टॉक रेट बोर्ड प्रतिदिन प्रदर्शित कराया जाए। किसान को उसकी जोत के आधार पर डीएपी कैशमीमो, आधार कार्ड, मात्रा आदि के साथ-साथ किसान के हस्ताक्षर भी कराए जाएं। इस रजिस्टर में खाद की बिक्री की मात्रा भी अंकित करनी होगी। यदि कोई उर्वरक विक्रेता कालाबाजारी करता पकड़ा गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

डीएपी की आपूर्ति में कोई कमी नहीं
65 हजार बैग डीएपी जनपद में विभिन्न कंपनियों के माध्यम से आपूर्ति कराई जा रही है। यह आपूर्ति 5 अक्तूबर से 12 अक्तूबर तक कराई जाएगी। पीसीएफ के माध्यम से 40 हजार बैग कृभको, इफको सहकारी संघों के माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा। जिला कृषि अधिकारी के अनुसार इसमें सरसों और आलू किसानों को प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें