मथुरा। थाना हाईवे की राधापुरम एस्टेट कॉलोनी के सामने चाय के खोखे में युवक ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। गले में रस्सी का फंदा लगा हुआ था। सूचना पर पहुंची हाईवे पुलिस ने शव को उतारकर कब्जे में लिया।
थाना हाईवे के राधापुरम एस्टेट कॉलोनी के सामने लकड़ी के खोखे में चाय की दुकान करने वाला मुकेश (38) पुत्र वीरेंद्र सिंह यादव का शव बृहस्पतिवार खोखे में फंदे पर लटका मिला।
हाईवे पुलिस ने शव को उतारकर कब्जे में लिया। एचएसओ अनुज कुमार ने बताया कि मृतक मूलरूप से कानपुर देहात के मंगलरपुर क्षेत्र का रहने वाला था और काफी समय से लकड़ी के खोखे में ही रहकर ही दुकान चलाता था। कुछ समय पूर्व पत्नी के मायके चले जाने के बाद से वह परेशान था। संभवत: इसी को लेकर युवक ने सुसाइड का यह कदम उठाया होगा। परिजनों को सूचित कर दिया गया है।