फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: तीन दुकानों को चोरों ने बनाया निशाना, नकदी व सामान ले गए

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। थाना हाईवे के मंडी चौराहे पर तीन दुकानों से बृहस्पतिवार रात चोर लाखों रुपये की नकदी व सामान चुरा ले गए। पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर सीसीटीवी कैमरों के आधार पर घटना में शामिल चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

हाईवे के मंडी चौराहे पर प्रेमचंद की किराने की दुकान है, जिसकी छत तोड़कर चोरों ने दुकान में प्रवेश किया और लाखों रुपये की नकदी, देशी घी के पीपे, काजू, पिस्ते आदि मेवा चुरा ले गए। चोरों ने प्रेमचंद की दुकान के पास स्थित दो अन्य दुकानों में भी हाथ साफ किए।
इस संबंध में मंडी चौकी पुलिस प्रभारी रोहित कुमार का कहना है कि घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे जिसमें कुछ चोर घटना को अंजाम देने के बाद जाते दिखाई दे रहे है, लेकिन उनके हाथ व आसपास कोई सामान नहीं दिखाई नहीं दे रहा, लेकिन उसके बाद भी प्रेमचंद की रिपोर्ट पर अपराध पंजीकृत कर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। विदित रहे कि मंडी चौराहा क्षेत्र में पूर्व में भी दुकानों से चोरी की वारदातें हो चुकी है जिससे आसपास के व्यापारियों में दहशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें