फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: भाजपा कार्यकर्ता के लिए लक्ष्य कोई बड़ा नहीं: शिवहरे

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। भाजपा के प्रदेश मंत्री और जिला प्रभारी विजय शिवहरे ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता के लिए लक्ष्य कोई बड़ा नहीं होता। संकल्प में केवल शक्ति होनी चाहिए। पार्टी के सम्मान से हमारा सम्मान बढ़ता है। पार्टी की जीत कार्यकर्ता की जीत होती है। प्रधानमंत्री का डंका पूरी दुनिया में बज रहा है। हमें ऐसा नेतृत्व मिला है, जिसने देश की समस्याओं के समाधान के साथ ही किसी का चूल्हा बुझने नहीं दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को भाजपा के जिला कार्यालय पुष्पाजंलि उपवन में हुई संगोष्ठी में मुख्य अतिथि बतौर प्रदेश मंत्री ने कहा कि आज चुनाव की बेला में कमर कसकर हम सभी के जुट जाना चाहिए। अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष मधु शर्मा ने कहा कि जिला भाजपा प्रधानमंत्री की शतायु की कामना करती है।
संगोष्ठी में देवेश पाठक, प्रेम श्रोत्रिय, सचिन चतुर्वेदी, सुमित शर्मा, मुकेश वार्ष्णेय, जयपाल सिंह, मनीषा पाराशर, राहुल गौतम, दिगंबर चौधरी, प्रवीण सिंह, निर्मला बघेल, अमर सिंह पोनियां, निहाल सिंह आर्य, मुदिता शर्मा, सतीश वाल्मीकि, एस अल्वी, चरण सिंह जादौन, ठाकुर गोपेंद्र सिंह मौजूद रहे। संचालन महामंत्री महिपाल सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें