फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: टीबी के मरीजों को अब इंजेक्शन के दर्द से मिलेगा छुटकारा

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। जिला क्षय रोग केंद्र में बृहस्पतिवार को ऑल ओरल शॉर्टर रेजीमिन दवा को लांच किया। इस दवा को अभी तक 18 वर्ष से ऊपर के टीबी मरीजों को दिया जाता था लेकिन अब इसे 5 वर्ष से ऊपर के टीबी के सभी मरीजों को दिया जा सकेगा। इस दवा के आने के बाद अब टीबी मरीजों को लगातार 4 माह तक लगने वाले इंजेक्शन के दर्द से मुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन

जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. संजीव यादव ने बताया कि इस दवा से अब टीबी के मरीज कम अवधि में ही (9 माह) में पूरी तरह से मुक्त हो जाएंगे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एके वर्मा ने बताया कि अभी तक टीबी मरीजों को केनामाइसिन इंजेक्शन 4 माह तक लगवाना पड़ता था लेकिन इस दवा के आने से अब इंजेक्शन से मरीजों को मुक्ति मिल जाएगी। अब इंजेक्शन की जगह टैबलेट ही मरीजों को खानी पड़ेगी।
जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. मुकुंद बंसल ने बताया कि अभी तक इस रेजीमिन को 18 साल से ऊपर के वयस्कों को ही दिया जाता था लेकिन अब इसको 5 साल से ऊपर के सभी टीबी मरीजों को दिया जा सकेगा।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मुकुंद बंसल ने मरीजों को ऑल ओरल शॉर्टर रेजीमिन दवा खिलाकर दवा को लांच किया। इस मौके पर में डॉ. अनुज चौधरी, डॉ. पारुल मित्तल, जिला पीपीएम समन्वयक आलोक तिवारी, अरविंद कुमार यादव, जिला पीएमडीटी समन्वयक नवल किशोर, अखिलेश दीक्षित, शिव कुमार, बिहारी लाल, धर्मेंद्र शर्मा, मुकेश, अमित सिंह व रविंद्र शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें