फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: कहीं टूटी पड़ी है सड़क तो कहीं सफाई व्यवस्था लचर

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। कहीं टूटी पड़ी है सड़क तो कहीं सफाई व्यवस्था है लचर। पेयजलापूर्ति प्रभावित हो रही है या फिर पानी सड़कों पर बह रहा है। यह समस्याएं पार्षदों ने महापौर और नगर आयुक्त के सामने रखा। इन मांगों के समाधान की मांग भी की।
विज्ञापन

वार्ड 6 के पार्षद पूर्ण प्रिय भारती ने वार्ड में पानी की समस्या, सड़क निर्माण, पेयजलापूर्ति, वार्ड 21 के पार्षद प्रतिनिधि उत्तम बघेल ने ग्राम अकरुर में अवैध अतिक्रमण व पेयजलापूर्ति, वार्ड 41 पार्षद पवन यादव ने तराश मंदिर क्षेत्र में नाला निर्माण कार्य, बरातघर बनाने एवं सड़क मरम्मत, वार्ड 44 के पार्षद लीला ठाकुर ने सड़कमरम्मत एवं सफाई, वार्ड 49 के पार्षद जय शर्मा नलकूपों की रिर्बोरिंग, वार्ड 63 के पार्षद पंकज अरोरा ने सड़कों की मरम्मत एवं कूड़ा घर बनवाने, वार्ड 67 के पार्षद राधाकृष्ण पाठक ने साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था एवं प्रेम मंदिर क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण को हटाने, वार्ड 70 के पार्षद वैभव अग्रवाल ने छोटी-छोटी गलियों की सफाई को छोटी सीवर जैटिंग मशीन, मनोनीत पार्षद राजेश सारस्वत ने प्रकाश व्यवस्था, पार्षद राहुल अधिकारी ने नवीन क्षेत्र रामानुज नगर में सड़क मरम्मत की मांग रखी।
महापौर डॉ. मुकेश आर्य बंधु और नगर आयुक्त अनुनय झा ने बीवीजी कंपनी से समुचित सफाई व्यवस्था न करने पर कर्मचारियों को सख्त हिदायत दी कि तीन दिन के अंदर नहीं हुआ तो कार्रवाई की जाएगी। बैठक में अपर नगर आयुक्त सत्येंद्र कुमार तिवारी आदि अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें