फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: छात्रवृत्ति घोटाला: शासन को भेजी छात्रवृत्ति की फाइलें

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। आखिरकार एसडीएम की जांच रिपोर्ट को शासन को भेज दिया गया। यह रिपोर्ट शुक्रवार को जिला समाज कल्याण कार्यालय द्वारा भेजी गई है। अब शासन द्वारा इस रिपोर्ट पर निर्णय लिया जाना शेष है। इस जांच में 300 में से 51 और विद्यालयों को छात्रवृत्ति पाने के काबिल मान लिया गया।
विज्ञापन

करोड़ों रुपये के छात्रवृत्ति घोटाले में लिप्त करीब 534 विद्यालयों ने वर्ष 2021 में छात्रवृत्ति पाने के लिए दावा किया था। यह विद्यालय छात्रवृत्ति के पात्र हैं अथवा नहीं, इसकी पहले स्तर की जांच में एसडीएम ने 163 को छात्रवृत्ति के लिए उचित माना था। बचे हुए विद्यालयों में से एसडीएम द्वारा की गई जांच में पुन: 51 विद्यालयों को क्लीन चिट दे दी।
जबकि पूर्व अधिकारियों ने इन्हीं विद्यालयों को अपात्र माना था। यह जांच रिपोर्ट पहले समाज कल्याण भेजी गई यहां से सीडीओ कार्यालय और फिर डीएम कार्यालय को भेजा गया। जहां से डीएम द्वारा इस पर सहमति देने के बाद शुक्रवार को रिपोर्ट को शासन को भेज दिया गया है। समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर गुप्ता ने बताया कि छात्रवृत्ति संबंधी एसडीएम की रिपोर्ट को शासन को भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें