फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: छात्रवृत्ति घोटाला: कुछ और विद्यालय संचालकों के खिलाफ हो सकती है कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। छात्रवृत्ति घोटाले में कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। इस जांच के आधार पर विभाग फिर से विद्यालय संचालकों के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी में जुट गया है। जांच में पाई गईं कमियों को चिन्हित किया जा रहा है। वह विद्यालयों को इन कमियों से अवगत करा चुका है।
विज्ञापन

करोड़ों रुपये के छात्रवृत्ति घोटाले में लिप्त करीब 534 विद्यालयों की छात्रवृत्ति का भांडा भाजपा विधायक की शिकायत के बाद हुई जांच के दौरान फूटा। करोड़ों रुपया विद्यालय संचालकों द्वारा बिना किसी छात्र को दिए लिया जा रहा था। उनके द्वारा फर्जी छात्र दिखाकर करोड़ों रुपये की छात्रवृत्ति हड़पी जा रही थी। इस जांच के बाद शासन ने कई स्तर की जांच शुरू की। जनपद में बनाए गए नोडल अधिकारियों ने भी जांच की।
विगत दिनों इस प्रकार की ही जांच में कई और विद्यालयों के खिलाफ तथ्यात्मक जानकारी मिली है। इसी जानकारी के आधार पर विभाग इन विद्यालयों के खिलाफ विधिक कार्रवाई कराने की तैयारी में जुटा है। सीडीओ डॉ. नितिन गौड़ ने बताया कि जांच कराई जा रही थी। जांच में गड़बड़ी पाए जाने वाले विद्यालयों संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें