फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: बस पलटने की सूचना पर दौड़ी पुलिस, पलटी थी कार

विज्ञापन
विज्ञापन
गोवर्धन (मथुरा)। बस पलटने की सूचना पर पुलिस और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। थाना पुलिस, चिकित्सकों की टीम के साथ मौके पर पहुंच गई। डॉ. वीएस सिसौदिया ने गोवर्धन, राल, बरसाना सीएचसी केंद्रों से 108 एंबुलेंसों को मौके पर बुला लिया। मौके पर बस नहीं एक कार खाई में पलटी मिली।
विज्ञापन

मंगलवार को दो युवक बरसाना से राधाष्टमी महोत्सव देख कर कार में सवार होकर मथुरा लौट रहे थे। उनकी कार बरसाना मार्ग स्थित भगौसा के समीप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। राहगीरों ने बस पलटने की सूचना प्रशासन को दी। बस पलटने की सूचना मिलते ही पुलिस और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। वरिष्ठ उप निरीक्षक रवींद्र बाबू , स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ. वीएस सिसौदिया, राल, बरसाना की 108 एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंचे। वहां कार सड़क किनारे खाई में पलटी हुई थी।
पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कार में फंसे सौरभ पुत्र श्रीकृष्ण बंसल निवासी हनुमान नगर मथुरा व दीपक को बाहर निकाल कर स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार के लिए भेज दिया। डॉ. वीएस सिसौदिया ने बताया कि बरसाना मार्ग पर बस पलटने की सूचना मिली थी। सूचना पर बरसाना, राल और गोवर्धन से एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंचे थे। लेकिन मौके पर कार खाई में पलटी हुई थी। दो युवकों को चोट लगी है। उन्हें उपचार देकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें