मथुरा में सदर बाजार पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के आरोपी ललित उर्फ लल्ले का 18.45 लाख रुपये का आवासीय विला कुर्क किया है। डीएम न्यायालय के आदेश पर आटस बांगर स्थित वृंदा आर्चिड में यह कार्रवाई की गई।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को सदर बाजार पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के आरोपी ललित उर्फ लल्ले की 18.45 लाख रुपये की अचल संपत्ति कुर्क की है। पुलिस ने जिलाधिकारी न्यायालय के आदेश पर यह कार्रवाई की।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, गोविंद नगर थाना क्षेत्र के जी-1 सेक्टर निवासी ललित उर्फ लल्ले के खिलाफ विभिन्न थानों में नौ मुकदमे दर्ज हैं। उसके खिलाफ गोविंद नगर थाने में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
न्यायालय के आदेश के अनुपालन में बुधवार को सदर बाजार थाना प्रभारी त्रिपुरेश कौशिक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की। सीओ नगर आशना चौधरी, नायब तहसीलदार संजीव चौहान ने बताया है कि पुलिस ने मौजा आटस बांगर स्थित वृंदा आर्चिड में प्लॉट संख्या सी-40 के हिस्से पर बने 50.166 वर्गमीटर क्षेत्रफल के आवासीय विला को कुर्क किया।