फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: 156 साल पुरानी जेल की बदलेगी तस्वीर, बंदी क्षमता होगी दोगुनी; 554 से बढ़कर 1100 होंगे कैदी

Thu, 19 Nov 2026 10:39 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

वर्ष 1870 में बनी मथुरा जिला जेल की क्षमता 156 साल बाद दोगुनी करने की तैयारी है। मौजूदा क्षमता 554 से बढ़ाकर 1100 करने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।
 
विज्ञापन
मथुरा जिला जेल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रिटिश शासनकाल में वर्ष 1870 में बनी जिला जेल की बंदी क्षमता 156 साल बाद दोगुनी करने की तैयारी है। जेल प्रशासन ने मौजूदा क्षमता 554 से बढ़ाकर 1100 करने का प्रस्ताव शासन को भेजा है। वर्तमान में जेल में 1262 बंदी निरुद्ध हैं। प्रस्ताव मंजूर होने पर बैरकों के साथ सुरक्षा व्यवस्था और जेल स्टाफ में भी बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन


जेल का निर्माण उस समय जिले की करीब आठ लाख आबादी को ध्यान में रखकर कराया गया था। वर्ष 1872 की जनगणना में जिले की आबादी करीब आठ लाख दर्ज थी, जो अब बढ़कर 32 लाख से अधिक हो चुकी है। करीब दो दशक पहले जेल की क्षमता 554 से बढ़ाकर लगभग 900 की गई थी। अब इसे 1100 करने की तैयारी है। जिला जेल में वर्तमान में 24 बैरक हैं।

चार नई बैरकों का निर्माण कराया जा रहा है। इनमें अलग-अलग क्षमता के अनुसार 30 से 60 बंदियों को रखने की व्यवस्था होगी। जेल में बंदियों की संख्या के अनुपात में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती होती है, ऐसे में क्षमता बढ़ने पर जेल स्टाफ में भी इजाफा होने की उम्मीद है। कोविड काल में जेल में बंदियों की संख्या निर्धारित क्षमता से करीब दोगुनी तक पहुंच गई थी। 16 नवंबर 2026 को जेल में 1262 बंदी निरुद्ध थे। जेल अधीक्षक अंशुमन गर्ग ने बताया कि बंदी क्षमता 1100 करने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। चार नई बैरकों का निर्माण कार्य जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें