फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: कोह और जचौंदा में हर दिन मिल रहे मरीज

विज्ञापन
जचौंदा में शिविर लगा कर मरीजों को उपचार देते चिकित्सक। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
फरह/गोवर्धन (मथुरा)। स्वास्थ्य विभाग की जद्दोजहद के बाद भी बीमारी थमने का नाम नहीं ले रही है। गांव में हालात इतने बदतर हो चुके हैं कि मरीजों की संख्या में दिनों दिन इजाफा हो रहा है। जचौंदा के 7 लोगों को मथुरा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। 22 लोगों का उनके घरों में चिकित्सकों की टीम उपचार दे रही है।
विज्ञापन

दूसरी तरफ फरह के कोह गांव में दिल्ली से केंद्रीय स्वास्थ्य विशेषज्ञ एवं लखनऊ चिकित्सा विशेषज्ञों की टीम गांव के हालातों का परीक्षण कर चुकी हैं। इसके बाद भी मरने वालों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। कोह में 9 बच्चे और महिला बीमारी से लड़ते लड़ते जिंदगी के जंग हार चुकी हैं।
मंगलवार को एक महिला की मौत के बाद बुधवार को लखनऊ से स्वास्थ्य विभाग की टीम दूसरी बार कोह पहुंची। स्वास्थ्य विशेषज्ञों की टीम ने बारीकी से हालातों का जायजा लिया। कोह में राहत भरी खबर ये रही कि यहां नए मरीज नहीं मिले। जबकि जचौंदा में 7 नए मरीजों को मथुरा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 22 लोगों को उनके घरों में ही भर्ती कर स्वास्थ्य विभाग की टीम उपचार दे रही है।
विज्ञापन

गोवर्धन के गांव सकरवा से राहत भरी खबर है। यहां बुधवार को रैपिड किट से 25 लोगों की जांच स्वास्थ्य टीम ने की। सभी निगेटिव पाए गए। चिकित्सा अधीक्षक गोवर्धन डॉ. वीएस सिसौदिया ने बताया कि सकरवा में हालात बिल्कुल ठीक हैं। एक व्यक्ति जिसमें डेंगू के लक्षण पाए गए तो वह भी स्वस्थ होकर घर पहुंच गया है।
जचौंदा से 7 लोग मथुरा के निजी अस्पताल में भर्ती किए गए हैं। 22 लोगों को उनके घरों में चिकित्सकों की टीम उपचार दे रही है। 35 लोगों के सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद बीमारी की स्पष्ट पुष्टि हो सकेगी।
-डॉ. विमल उपाध्याय चिकित्सा अधीक्षक राल।
कोह में लखनऊ विशेषज्ञ की टीम ने निरीक्षण कर सैंपल लिए हैं। जांच को भेजी गईं रिपोर्ट नहीं मिली हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमें स्वास्थ्य सुविधा देने में जुटी हैं।
विज्ञापन

- डॉ. पारुल मित्तल चिकित्सा अधीक्षक फरह सामुदायिक केंद्र।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें