फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: अन्य दलों ने दलितों को वोट बैंक बनाकर दिया धोखा: रविशंकर

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना सलाहकार समिति के सदस्य रविशंकर हवेलकर ने कहा कि दलितों का हित भाजपा में ही सुरक्षित है। अन्य दलों ने दलितों को वोट बैंक बनाकर धोखा दिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को वह स्थानीय वन विभाग के अतिथि गृह में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने बताया कि अनुसूचित जाति बाहुल्य गांव में बिजली, पानी, सड़क, सफाई, स्वास्थ्य, शिक्षा, विद्यालय निर्माण, कौशल विकास, आजीविका मिशन, साक्षरता मात्र शिशु दर, राशन कार्ड, बिजली कनेक्शन, आयुष्मान कार्ड जैसी योजनाओं को सलाहकार समिति के माध्यम से जनता तक पहुंचाए जाने के लिए वह काम कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि इससे पहले कि सरकारों में राज्य निगरानी समितियां हुआ करती थीं, जिनका अस्तित्व खत्म हो गया। अब मोदी और योगी ने इन समितियों की कमान दलितों के जिम्मे छोड़ी है, जिससे इस वर्ग के लोगों को लाभान्वित किए जाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जनपद स्तर पर विकास के लिए गांव का चयन किया जा रहा है, जिसमें 20-20 लाख रुपये से विकास कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराए जाएंगे। राज्य सरकार के 15 विभाग मिलकर ऐसे गांव को विकसित करेंगे। इस मौके पर देवेंद्र नलवंशी, सिद्धार्थ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें