फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप काम करें अधिकारी : चौधरी लक्ष्मीनारायण

विज्ञापन
अधिकारियों के साथ बैठक करते कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण।
विज्ञापन
मथुरा। कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण ने प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए कि सुशासन, सुरक्षा, सुव्यवस्था व विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। भ्रष्टाचार, अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि जिले में व्यापारियों, कारोबारियों व आम लोगों के लिए कार्य करने का अच्छा माहौल मिले।
विज्ञापन

उन्होंने प्रशासन व पुलिस अधिकारियों को चेतावनी दी कि जन शिकायतों निस्तारण में गंभीर रहें और पुलिस थानों में पीड़ित के साथ अच्छा व्यवहार किया जाए। गन्ना विकास मंत्री ने रविवार को कलक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए प्रशासनिक अधिकारियों को कड़ी चेतावनी दी।
मंत्री बनने के बाद पहली समीक्षा बैठक में स्पष्ट किया कि जिला प्रशासन एवं कार्यदायी संस्थाएं आपसी समन्वय से निर्धारित समय में पूर्ण गुणवत्ता के साथ सभी विकास कार्यों को पूर्ण कराएं। स्वच्छता, साफ-सफाई एवं फॉगिंग की व्यवस्था प्रभावी तरीके से लगातार की जाए। गेहूं खरीद का कार्य प्रारंभ हो गया है। सभी 81 गेहूं क्रय केंद्रों पर किसानों को किसी तरह की दिक्कत नहीं होनी चाहिए। शिक्षा विभाग ध्यान रखे कि आज से ‘स्कूल चलो अभियान’ में कोई भी बच्चा स्कूल जाने से वंचित नहीं रहना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए अपराधियों पर अंकुश होना चाहिए। पुलिस सड़क पर दिखनी चाहिए। पुलिस का जनता के साथ अच्छा व्यवहार भी जरूरी है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, निराश्रित वृद्ध/वृद्धाओं की पेंशन, गोशाला में साफ-सफाई-भूसा-चिकित्सा, बाल विकास सेवा, तालाबों की सफाई, मिड-डे मील, अस्पतालों में अच्छी व्यवस्था, पानी, शौचालय की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। सड़कों की मरम्मत एवं गड्ढा मुक्ति अभियान चलाया जाए।
बैठक में गोवर्धन विधायक मेघश्याम सिंह, जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. नितिन गौड़, सचिव एमवीडीए राजेश कुमार, एमवीडीए के ओएसडी क्रांतिशेखर सिंह, तीर्थ विकास परिषद के डिप्टी सीओ पंकज वर्मा, सीएमओ डॉ. अजय कुमार वर्मा समेत जिले अन्य विभाग के अधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें