फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: टायर ऑयल प्लांट में आग से नौ मजदूर झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसीकलां (मथुरा)। नवीपुर-कोटवन औद्योगिक क्षेत्र में स्थित टायर ऑयल प्लांट में संदिग्ध हालत में आग लगने से नौ मजदूर झुलस गए। सभी को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को कोटवन नवीपुर औद्योगिक क्षेत्र में टायर से ऑयल निकालने वाले प्लांट क्रियेटिव केमिकल में मजदूरों की लापरवाही से रिएक्टर के गेट के बोल्ट ढीले रहने से गैस रिसने लगी। मजदूरों ने उसे रोकने का प्रयास किया तो आग लग गई, जिससे वहां काम कर रहे मजदूर झुलस गए। जैसे ही आग लगने की घटना का पता प्लांट संचालकों को लगा तो उन्होंने फैक्टरी में मौजूद संसाधनों से आग बुझाकर घायल मजदूरों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।
झुलसे मजदूरों में मुन्नालाल, रामलक्ष्मन, प्रवीन, रामबाबू, सुखीराम, गुलशन निवासीगण टूंडला, रामनारायण, लालाराम, मुकेश निवासी फिरोजाबाद हैं। सभी की हालत खतरे से बाहर बताई गई है। प्रभारी निरीक्षक संजय त्यागी ने बताया कि मामले में किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है। हॉस्पिटल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी मजदूरों के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें