फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी में नई सरसों की दस्तक, भाव देख किसानों के चेहरों पर रौनक

विज्ञापन
मथुरा। मंडी में सरसों को छानते मजदूर।
विज्ञापन
मथुरा। हाईवे स्थित कृषि उत्पादन मंडी में नई सरसों ने दस्तक देनी शुरू कर दी है। बुधवार को करीब 400 बैग की आवक हुई। यहां अधिकतम बोली 6550 रुपया प्रति क्विंटल रही। सरसों की नमी का हिसाब लगाया जाए तो किसानों को करीब 7200 से 7500 तक की कीमत मिल रही है। सरसों के इस भाव से किसानों के चेहरों पर चमक आ गई है।
विज्ञापन

पिछले कृषि सीजन में सरसों के भाव ने किसानों को इस फसल के प्रति आकर्षित किया है। इसी कारण जनपद में इस बार सरसों की फसल का क्षेत्रफल बढ़ गया है। जिन किसानों ने सितंबर के आखिर में सरसों की बुवाई की थी उनकी सरसों खेतों में पककर तैयार खड़ी है। मौसम साफ है ऐसे में सरसों की कटाई और निकलवाने का काम रफ्तार पकड़ने लगा है। इधर, मंडियों में सरसों की अच्छी कीमत भी किसानों का उत्साह बढ़ा रही है।
बुधवार को राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित अनाज मंडी में करीब 400 बैग सरसों की आवक हुई। नीलामी के दौरान सरसों की न्यूनतम कीमत 5800 और अधिकतम बोली 6550 रुपया प्रति क्विंटल निर्धारित की गई। सरसों के ब्रोकर रमेश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि जो सरसों 6550 रुपया बिकी है उसमें करीब 8-10 प्रतिशत तक की नमी है। ऐसे में नमी के 650 रुपये जोड़ दिए जाएं तो किसानों को करीब 7200 रुपये की कीमत मिल रही है।
विज्ञापन

अनाज मंडी में अपनी सरसों बेचने आए किसान राजवीर सिंह ने बताया कि मंडी में अभी कीमत अच्छी मिल रही है किसानों का मानना है कि आवक बढ़ी तो कीमत गिर जाएगी। ऐसे में किसान जल्द अपनी फसल को बाजार में लाने के लिए उत्सुक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें