फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: हाईकोर्ट बैंच का मुद्दा: विधायक व सांसदों का अधिवक्ता करेंगे घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। हाईकोर्ट बैंच के मुद्दे को लेकर अधिवक्ता अब आक्रामक मुद्रा में हैं। शनिवार को आगरा बार के संघर्ष समिति के संयोजक मंडल ने बार एसोसिएशन मथुरा के साथ बैठक कर रणनीति तैयार की। जिसके तहत अधिवक्ताओं ने हाईकोर्ट बार बैंच के मुद्दे पर विधायक-सांसदों का घेराव करने का निर्णय लिया है। जल्द ही अधिवक्तागण आंदोलन को तेज करेंगे।
विज्ञापन

विगत काफी वर्षों से अधिवक्तागण इलाहाबाद के अलावा आगरा में भी हाईकोर्ट बैंच स्थापना की मांग कर रहे हैं। इसे लेकर जस्टिस जसवंत सिंह द्वारा दी गई रिपोर्ट पर अमल करने की मांग कर रहे रहें, लेकिन सरकारों द्वारा उनकी इस मांग को पूरा नहीं किया। इस मांग के चलते ही शनिवार को आगरा बार एसोसिएशन के संयोजक मंडल के अधिवक्तागण शनिवार को मथुरा बार एसोसिएशन में आए और उनके द्वारा बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों साथ बैठक की। तय किया कि बैंच की मांग को लेकर जल्द ही विधायक, सांसद व अन्य जनप्रतिनिधियों को घेराव किया जाएगा।
पहले चरण में घेराव के बाद सांसदों पर दबाव बनाया जाएगा कि वह संसद में जस्टिस कठेरिया की रिपोर्ट को पेश कर सरकार को इस पर अमल करने को की बात करें। इस अवसर पर बार के अध्यक्ष अजीत तेहरिया, बार सचिव सतेंद्र सिंह परिहार के अलावा पूर्व बार अध्यक्ष सुशील शर्मा, पूर्व बार अध्यक्ष ब्रज गोपाल शर्मा, भानु प्रताप, नीरज राठौर, अरविंद सिंह, अनाम धन्य तिवारी, विपिन, ललित, मोहनी स्वरूप, ब्रजेश अग्रवाल ठाकुर, अमित सिंह, जय कुमार चौहान, विशाल सिंह, अजय चौधरी, जितेंद्र पाल सिंह, पंकज कौशिक, रचित शर्मा, मुकेश चतुर्वेदी पप्पू पौंडे़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें