मथुरा। राधा-कृष्ण कुंड के घाट रंगबिरंगी लाइटों व दीपों की रोशनी से झिलमिलाते हुए।
- फोटो : MATHURA
राधाकुंड (मथुरा)। राधाकुंड-श्याम कुंड के घाट शनिवार को आस्था के दीपकों व रंगबिरंगी लाइटों से झिलमिला उठे। भक्तों ने राधाकुंड-श्याम कुंड के घाटों पर दीप जलाए तो ऐसा प्रतीत होने लगा कि आसमान से तारे उतरकर कुंड के घाटों पर सज गए हैं।
राधारानी कुंड के किनारे भक्ति की धारा बह रही थी। घाटों पर जगह-जगह राधा-कृष्ण के चित्रों की रंगोली सजाई गई थी। रंगबिरंगी लाइटों से घाट जगमगा रहे थे। हरे राम-हरे कृष्ण का महामंत्र भक्तों के मन को मोह रहा था। गोपाल घाट, राधाकुंड श्यामकुंड संगम, महाप्रभु घाट, गया घाट तक दीपक झिलमिला रहे थे।