फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: यमुना के घाटों पर पितरों का तर्पण कर दी विदाई

विज्ञापन
पितृ अमावस्या के अवसर पर यमुना में पितरों को तर्पण जल दान करते श्रद्धालु - फोटो : VRINDAVAN
विज्ञापन
मथुरा। पितृ अमावस पर पितरों का तर्पण कर विदाई दी गई। यमुना के किनारे लोगों ने पितरों को याद किया और उनके नाम से तर्पण किया। बुधवार को पितृ अमावस पर यमुना किनारे लोगों ने जाने अनजाने लोगों व पितरों तथा दुर्घटनाओं में मारे गए लोगों की पितर शांति को तर्पण किया।
विज्ञापन

वृंदावन के केशीघाट पर पितृ अमावस पर पितरों को लेकर यमुना किनारे तर्पण किया, वहीं ननिहाल पक्ष के पितरों की आत्मिक शांति की कामना की गई। पंडित अखिलेश शास्त्री ने बताया कि केशीघाट पर तर्पण करने से पुण्य फल प्राप्त होता है। पितरों की तृप्ति के लिए यह उपयुक्त स्थान है। घाट पर लोगों ने अपने पितरों के प्रति श्रद्धा का भाव रखते हुए तर्पण किया। शाम को यमुना के घाटों पर विधिपूर्वक मंत्रोच्चारणों के साथ पितृ अमावस्या पर सामूहिक रूप से दीप जलाकर पितरों का भावपूर्ण स्मरण कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें